नॉवेल कोरोनवायरस या कोविड 19 से निपटने के लिए, भारत सरकार ने राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबरों के साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है. इसके अलावा, राज्य सरकारों ने घातक कोरोनावायरस बीमारी से निपटने के लिए अपने राज्यों में हेल्पलाइन नंबर भी स्थापित किए हैं ताकि लोग इस बीमारी से जुड़े संदेहों को दूर कर सकें.

कोरोना वायरस ने भारत में अब तक 9 जिंदगियां निगल ली हैं और 450 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं. भारत जैसे देश में जहाँ पर केवल 74% लोग ही साक्षर हैं और बहुत से लोगों के पास इस बीमारी के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, वे कई तरह की गलतफहमियों के शिकार हो रहे हैं.

ऐसे में भारत सरकार ने इस दिशा में सबसे जरूरी कदम उठाते हुए कोरोना वायरस के बारे में जानकारी बढ़ाने के लिए नेशनल हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं और व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है.
यदि लोगों को कोरोना बीमारी के लक्षण और बचाओ के बारे में सही जानकारी चाहिए तो वे इन नंबरों पर कॉल करके, जानकारी हासिल करके इस बीमारी को फैलने से रोकने में मदद कर सकते हैं.
आइये इन नंबरों की जानकारी लेते हैं; (Coronavirus helpline numbers in India)
व्हाट्सएप ग्रुप का नम्बर (Coronavirus Whatsapp numbers)
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए व्यक्ति को +919013151515 पर टेक्स्ट मेसेज भेजना होगा. इसके अतिरिक्त सरकार ने एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर भी स्थापित किया है.
नेशनल हेल्पलाइन नंबर (Coronavirus Helpline Numbers)
लोग, राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर +91-11-239 780 46 और 1075 पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते हैं.
ईमेल आईडी इस प्रकार है;(Coronavirus Email Id)
जागरूकता उद्देश्य के लिए एक आधिकारिक ई-मेल भी बनाया गया है. इस ईमेल पर कोरोना से सम्बंधित जानकारी हासिल की जा सकती है. ये ई-मेल है; ncov2019@gov.in

इसके अलावा, राज्य सरकारों ने लोगों को घातक कोरोनावायरस से लड़ने में मदद करने के लिए अपने संबंधित हेल्पलाइन नंबर भी स्थापित किए हैं. नीचे हमने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची के साथ-साथ उनके हेल्पलाइन नंबरों का उल्लेख किया है:
सभी 28 राज्यों में हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं; (State wise helpline numbers for coronavirus)
क्रम सं | राज्य | हेल्पलाइननंबर |
1 | आंध्र प्रदेश | 0866-2410978 |
2 | अरुणाचल प्रदेश | 9436055743 |
3 | असम | 6913347770 |
4 | बिहार | 104 |
5 | छत्तीसगढ़ | 104 |
6 | गोवा | 104 |
7 | गुजरात | 104 |
8 | हरियाणा | 8558893911 |
9 | हिमाचल प्रदेश | 104 |
10 | झारखंड | 104 |
11 | कर्नाटक | 104 |
12 | केरल | 0471-2552056 |
13 | मध्य प्रदेश | 0755-2527177 |
14 | महाराष्ट्र | 020-26127394 |
15 | मणिपुर | 3852411668 |
16 | मेघालय | 108 |
17 | मिजोरम | 102 |
18 | नागालैंड | 7005539653 |
19 | ओडिशा | 9439994859 |
20 | पंजाब | 104 |
21 | राजस्थान | 0141-2225624 |
22 | सिक्किम | 104 |
23 | तमिलनाडु | 044-29510500 |
24 | तेलंगाना | 104 |
25 | त्रिपुरा | 0381-2315879 |
26 | उत्तराखंड | 104 |
27 | उत्तर प्रदेश | 18001805145 |
28 | पश्चिम बंगाल | 1800313444222, 03323412600 |
केंद्र शासित प्रदेशों के नम्बर इस प्रकार हैं; (Union Territory wise helpline numbers for Coronavirus)
क्रम सं | केंद्रशासितप्रदेश | हेल्पलाइननंबर |
1 | अंडमान व निकोबार द्वीप समूह | 03192-232102 |
2 | चंडीगढ़ | 9779558282 |
3 | दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव | 104 |
4 | दिल्ली | 011-22307145 |
5 | जम्मू और कश्मीर | 01912520982, 01942440283 |
6 | लद्दाख | 01982256462 |
7 | लक्षद्वीप | 104 |
8 | पुडुचेरी | 104 |